February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर, मौके पर हुईं मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित कोनारी डाक बंगला के पास बहराइच से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस यू.पी. 78 एच.एन. 3401 में मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक लल्लन पुत्र इंसानउलहक उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी परसेंडी थाना फखरपुर अपनी मोटरसाइकिल यू.पी. 40 ए.यू. 3754 से जरवल से कैसरगंज आ रहा था, कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ठोकर से वह रोडवेज बस के नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय परिजनों की मदद से उसे रोडवेज बस में दबे रहने के बाद बाहर निकला गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी, पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।