मुसहर बस्ती में अभिभावकों को दी गई शिक्षा की जानकारी
बघौचघाट, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। “शिक्षा हर समस्या का समाधान है”—इसी संदेश को लेकर शनिवार को विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट द्वारा “स्कूल चलो अभियान” एवं “संचारी रोग जागरूकता अभियान” के तहत ग्राम पंचायत सेमरी की मुसहर बस्ती में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और उनके अभिभावकों को स्कूल की सुविधाओं से अवगत कराना था। टीम ने बस्ती में जाकर अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें मुफ्त शिक्षा, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मिड-डे मील जैसी सुविधाओं की जानकारी दी।
अभियान में अभिभावकों ने गहरी रुचि दिखाई। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर विद्यालय पहुँचे और नामांकन की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशरफ अली खान ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा वह साधन है जिससे बेरोजगारी, जनसंख्या वृद्धि एवं समाज की कई समस्याओं का समाधान संभव है। इसलिए बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजना हर माता-पिता की जिम्मेदारी है।”
इस प्रेरक अभियान में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र मिश्रा, रोशन आरा खातून, हरेराम प्रजापति और हेना वारसी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह अभियान न केवल शिक्षा के महत्व को समझाने में सफल रहा, बल्कि समाज के वंचित वर्ग में नई जागरूकता का संचार भी किया।
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक…
आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…
आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…
आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…