कितने भी सैलाब आए आसमां डूबता नहीं है
माँ घर पर हो तो तुलसी का पौधा सूखता नहीं है
पर माँ अभी घर नहीं है कुछ दिन बाद आयेंगी
अगर ज्यादा दिन ना आई तो तुलसी सूख जायेगी
माँ और तुलसी के बीच बड़ा गहरा नाता है
जब तक तुलसी को ना सींचे माँ को कुछ नहीं भाता है
तुलसी भी माँ का हाल इस तरह बता देती है
माँ हो उदास तो अपना एक पत्ता गिरा देती है
माँ बीमार हो तो तुलसी भी बीमार पड़ जाती है
वैसे तो हरी है पर बीमार होकर काली नजर आती है
कभी तकलीफ में माँ कुछ दिन कही रुक जाती है
तो तुलसी की डालिया भी एक ओर झुक जाती है
जब माँ बच्चों को साथ लेकर सोती है
तुलसी भी अपने बीज खुद ही बोती है
माँ जब-जब मेरा सर प्यार से सहलाती है
तब-तब तुलसी में नई कोंपले फूट आती है
लगता है दूर रह कर आज माँ के आंसु निकल रहे है
तभी आंगन की तुलसी के कुछ पत्ते गल रहे है
कह दो माँ से मैं हर पल उनका ख्याल करता हूं
वो उदास न हो इसलिए रोज तुलसी की देखभाल करता हूं
दुआ है जल्द मौसम बदलेगा और बरसात आयेगी
तुलसी फिर से लहराएगी और माँ घर लौट आएगी
गोविंदसिंह चौधरी (पिंडवाड़ा)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…