बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच किया गया रेफर खतरे से बाहर
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के आबादी क्षेत्र में हिंसक वन्य जीवों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां इस क्रम में कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अन्तर्गत अयोध्या पुरवा गांव में मंगलवार रात्रि में अयान पुत्र इश्तियाक अली उम्र लगभग 2 वर्ष को उसकी मां गोद में लेकर दरवाजा खोलकर घर के बरामदे में जैसे ही निकली की तेंदुआ ने अचानक गोद में लिए बालक को झपट्टा मार कर पकड़ लिया और जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को छुड़ाने के प्रयास में मां बालक के साथ गिर गई और तभी तेंदुआ बालक को छोड़ खेतों की तरफ भाग गया। घटना की सूचना परिजनों ने वन विभाग को दी। बालक की मां ने बताया। सूचना देने के बाद वन विभाग के लोग गांव पहुंचे किन्तु तब तक परिजन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर आ गये। प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर कर दिया ।
जब इस बारे में मेरे पत्रकार धीरेन्द शर्मा ने प्रभागीय वनाधिकारी शिव शंकर से बात किया तो उन्होंने बताया की घटना की जानकारी मिली है विभाग के लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है और सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है।
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…