सड़क हादसे में सास-बहू की मौत

निकली थी खरीदने खुशियां हो गई दहलीज के साथ आँगन सुना

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) सहतवार चांदपुर मार्ग पर स्थित सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरौली गांव की पुलिया के पास दर्दनाक सड़क हादसे में सास-बहू की मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही (चौहान बस्ती) निवासी प्रभावती देवी (55) पत्नी ददन चौहान गुरूवार की शाम अपनी बहू नीलम चौहान (24) के साथ सहतवार बाजार आयी थी। बाजार करने के बाद वह गांव लौट रही थी। खोरौली गांव की पुलिया पर पहुंची ही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

42 minutes ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

55 minutes ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

60 minutes ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

2 hours ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

2 hours ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

3 hours ago