चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन होगा हाथी पर, होगा शुभ – आचार्य अजय शुक्ल

इस बार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च को समापन 6 अप्रैल को

सलेमपुर,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख त्योहार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 30 मार्च को व समापन 6 अप्रैल को हो रहा है।इस बार मां दुर्गा जी का आगमन हाथी की सवारी पर हो रहा है जो विश्व का कल्याण करने वाला और शुभफलदायी होगा। वैसे तो नवरात्र की शुरुआत 29 मार्च को शाम 4 बजकर मिनट पर हो रहा है लेकिन उदया तिथि को देखते हुए पर्व की शुरुआत 30 मार्च को होगा। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।वहीं दूसरा कलश स्थापना का समय अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। कलश स्थापना के लिए सबसे पहले शुद्ध मिट्टी में जौ मिला लें, मां दुर्गा के प्रतिमा के बगल में ही मिट्टी को रखकर उस पर कलश स्थापना करें।कलश में गंगा जल भरकर लौंग, दूर्वा, हल्दी की गांठ, सुपारी और एक सिक्का डालने के बाद कलश में आम का पत्ता रखकर मिट्टी का ढक्कन लगाकर उसके ऊपर चावल,गेंहू या नारियल रखें, नारियल रखने के पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर लाल कपड़े से कलश को लपेटकर कलावा जरूर बांध दें।स्थापना के बाद मां दुर्गा की नियमित पूजा अर्चना करें।मां जगत जननी जगदम्बा की पूजा अर्चना जो भक्त सच्चे मन से करता है उसका मां कल्याण करती हैं

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago