Categories: Uncategorized

माँ

माँ’ गुणों की खान होती है,
माँ जैसा कोई नहीं
माँ शब्द है बहुत छोटा,
पर इसका अर्थ बहुत व्यापक है।
माँ शब्द की परिभाषा,
नहीं थोड़े में आवत है।
माँ प्यार है, दुलार है,
माँ धैर्य है, शक्ति है।
माँ ममता की मूर्ति है,
माँ दया की सागर है।
माँ जैसा कोई नहीं।
माँ के आँचल में रक्षा है,
सुरक्षा है,
माँ क्षमा और त्याग का नाम है।
माँ तपस्या है, चिंता है,
माँ व्रत है, पूजा है।
माँ खुशी है, हँसी है,
माँ सजाती है, संवारती है।
माँ हिम्मत है, ताकत है,
माँ प्रतिभा है, सम्मान है।
माँ जैसा कोई नहीं।
माँ प्रार्थना है, आशीर्वाद है,
माँ सहारा है, सहयोग है।
माँ छाँव है, छाया है,
माँ आत्मा है, सृष्टि है।
माँ आशा है, विश्वास है,
माँ नैया है, पतवार है।
माँ शिक्षक है,मित्र है,
माँ सेवा है, संस्कार है।
माँ जैसा कोई नहीं।
माँ तीर्थ है, यात्रा है,
माँ योग है, व्यायाम है।
माँ खेल है, खिलाड़ी है,
माँ गीत है, संगीत है।
माँ उन्नति है, कीर्ति है,
माँ आस्था है, आस है।
माँ स्वर्ग है, मोक्ष है,
माँ भगवान का ही दूसरा रूप है।
माँ जैसा कोई नहीं।
माँ साहस है, अहसास है,
माँ प्रेरक है, प्रेरणा है।
माँ धरती है, आसमान है,
माँ अनुभूति है,सहानुभूति है।
माँ मधुरता है, सभ्यता है,
माँ भाव है, भावना है।
माँ सौंदर्य की मूरत है,
माँ जननी है, संरक्षणी है।
माँ जैसा कोई नहीं।
माँ आलोचक है, प्रशंसक है,
माँ प्रोत्साहन है, पुरस्कार है।
माँ दिन है, रात है,
माँ दु:ख है, सुख है।
माँ दर्पण है, अर्पण है,
माँ दर्शक है, मार्गदर्शक है।
माँ सद्व्यवहार है,सदाचार है,
माँ जैसा कोई नहीं।
माँ परमात्मा की अद्भुत रचना है,
जिसमें ये सब समाया है।
माँ के प्रतिबिम्ब के रूप में ही,
हमने जन्म पाया है।
माँ का स्थान कोई
नहीं ले पाया है,
माँ ‘माँ’ होती है वास्तव में-
यह कथन हमने सत्य पाया है।
माँ जैसा कोई नही।

बीना शर्मा,वरिष्ठ कवयित्री व लेखिका,प्रधानाध्यापिका
पूर्व मा0 वि0 लखौरा, क्यारा,बरेली,उत्तर प्रदेश

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

6 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

6 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

7 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

7 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

8 hours ago