Categories: बहराइच

आग के चपेट में दो दर्जन से अधिक मकान हुए राख

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) गर्मी बढ़ने के साथ ही अग्निकांड की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। शनिवार को मोतीपुर के लोहरनपुरवा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लगभग 26 ग्रामीणों के फूस के मकान जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड पीड़ित ग्रामीण खुले आसमान तले रहने को विवश हो गये। मोतीपुर तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत महेशपुर के मजरा लोहरनपुरवा गांव निवासी ग्रामीण के मकान में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चल रही तेज पछुआ हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया।देखते ही देखते गांव में बने अन्य फूस के मकान आग की चपेट में आ गए। ग्राम प्रधान ने तहसील के अधिकारी को व पुलिस को आग लगने की घटना से अवगत कराया। एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दमकल वाहन भी गांव पहुंच कर जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि आग लगने से लगभग 26 ग्रामीणों के मकान जल गए हैं। सभी मकान फूस के बने हुए थे। एसडीएम ने बताया कि सूची राजस्व कर्मियों द्वारा तैयार की जा रही है। सूची मिलने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जायेगी। अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। अग्निकांड के चलते ग्रामीणों के घर में रखी सारी गृहस्थी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई है। सभी खुले आसमान तले रहने को विवश हो गए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

45 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago