अयोध्या में राम मंदिर का 50 फीसदी से ज्यादा काम पूरा होने के करीब-योगी आदित्यनाथ

अयोध्या Rkpnews में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। योगी आदित्यनाथ के दावे के मुताबिक के राम मंदिर का काम 50 फ़ीसदी के पूरा होने के बेहद करीब है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जयपुर दौरे पर हैं। विराटनगर में रामानंदी पीठ का उन्होंने दौरा किया और आचार्य धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि हिंदू नेता आचार्य धर्मेंद्र का हाल में ही निधन हो गया था। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया है। राम मंदिर का काम 50 फ़ीसदी के पूरा होने के बेहद करीब है। आपको बता दें कि फिलहाल अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद ही तेजी से चल रहा है। 

अब तक की जानकारी के मुताबिक के राम मंदिर ट्रस्ट का मानना है कि जनवरी 2024 के मकर संक्रांति पर रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इसके अलावा राम मंदिर का भव्य तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है। आचार्य धर्मेंद्र के बारे में बोलते हुए योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित थे। जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो वह बहुत खुश थे। योगी ने आगे कहा कि विभाजन के समय में संतों के आंदोलन में विराटनगर की रामानंदी पीठ की बेहद अहम भूमिका थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संत कर्म करते हैं फल की चिंता बिल्कुल भी नहीं करते। उन्होंने कहा कि आचार्य धर्मेंद्र ने 50 साल तक सांस्कृतिक आंदोलन में हिंदू समाज को नेतृत्व दिया है। गौरतलब है कि राम मंदिर परिसर में 7 और नए मंदिर बनाए जाएंगे। इन मंदिरों को बनाने के लिए सहमति बन गई है। मंदिर के बजट को बढ़ाकर 1800 करोड़ कर दिया गया है। इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक हुई। हमने राम मंदिर के निर्माण खर्च पर चर्चा की और यह अनुमानित रूप से 1800 करोड़ रुपये था जिसे बाद में बदला जा सकता था। अन्य देवी-देवताओं के स्थान भी तय हुए है। कुल मिलाकर देखें तो राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का अनुमान है व मंदिर में जनवरी 2024 (मकर संक्राति) तक भगवान राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

18 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

21 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago