हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मोरंग लदा ट्रक धू-धू कर जला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के राजघाट-जंगल दशहर मार्ग पर एक मोरंग लदे ट्रक के हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से ट्रक में आग लग गई। जिससे ट्रक धू-धूकर जलने लगा। चालक सहित ट्रक पर सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर एक मोरंग बालू लदा ट्रक जंगल दशहर के पास से गुजर रहा था कि अचानक ट्रक बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे पहले चालक कुछ समझ पाता कि ट्रक धू-धूकर जलने लगा। इसी बीच चालक व अन्य ने कूदकर जान बचाई। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक को जलता देख आसपास के अफरातफरी मच गई। आग से ट्रक पूरी तरह से जल राख हो गयाl

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

2 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

4 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

19 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

24 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago