आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक बदलापुर में सम्पन्न

बदलापुर/ महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई अंबरनाथ की एक बैठक बदलापुर स्थित घोडपड़े चौक कात्रब बदलापुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालासाहेब पाटिल उर्फ़ बालू पाटिल ने किया, बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र रहे। बैठक में पत्रकारिता सहित एसोसिएशन को मजबूत बनाने हेतु चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से विश्वास दादा माने निवासी बदलापुर महाराष्ट्र को तालुका अध्यक्ष अंबरनाथ के पद पर मनोनीत किया गया। पत्रकार विकास बसंत पाटिल को तालुका अध्यक्ष पनवेल एवं नितिन निवृत्ति पाटील को वाडा तालुका अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एसोसिएशन पत्रकारों के हित में एवं उनके मान सम्मान के लिए कृत संकल्पित है, हमने पत्रकारों के लिए पूर्व की महाराष्ट्र सरकार के मुखिया उद्धव ठाकरे से एवं वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर कई मांगों को रखा, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आपकी सभी मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार करके देखा जाएगा। जिलाध्यक्ष बालासाहेब पाटिल ने सभी पत्रकारों को आश्वस्त किया कि हम हमेशा आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, आपके सभी पत्रकारिता से संबंधित आवश्यक कार्यों के लिए एवं आप के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए हम हमेशा तैयार हैं। अंत में नवनियुक्त तालुका अध्यक्ष अंबरनाथ विश्वास माने ने आए हुए सभी पत्रकारों तथा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भिवंडी महासचिव सरफराज पठान, विश्वास माने, रेशमा, अभिजीत सुर्वे, जमुना, रूप सिंह चब्हाण, शंकर राठौर, विशाल दार मोड़े, प्रसाद धन्वे, गणेश चव्हाण, कौशिक सोलंकी, अजय चौधरी, जितेंद्र यशवंत पाटिल , लक्ष्मण कोली, नितिन पाटील, विकास पाटील, सुभाष बनसोडे, विजय इंगले,राम पाटिल सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

9 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

9 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

22 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

23 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

23 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

23 hours ago