प्राथमिक विद्यालय में मासिक परीक्षा सम्पन्न

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के मानीगढ़ा के प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में छात्रों के शैक्षणिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए मासिक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 4 से 5 तक के छात्रों ने भाग लिया। टेस्ट का उद्देश्य छात्रों की विषयगत समझ को जांचना और उनकी कमजोरियों को पहचान कर सुधार की दिशा में कदम उठाना था। प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र शिक्षक मंडल द्वारा तैयार किया गया, जिसमें हिंदी, गणित, पर्यावरण और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों को शामिल किया गया। परीक्षा के दौरान छात्रों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। विद्यालय के अध्यापक कनौजिया प्रसाद ने कहा,”मासिक टेस्ट छात्रों की प्रगति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल उनकी पढ़ाई का आकलन करने में मदद करता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।” परीक्षा में प्रथम स्थान बिधयांशी, द्वितीय रोहित और तृतीय स्थान पर अंजलि और शिवानी संयुक्त में रूप से रही।शिक्षक और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की, क्योंकि यह बच्चों की शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है।इस प्रकार, मासिक टेस्ट ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग और शिक्षा के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

13 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

13 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

13 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago