भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित 32 बेड सीएचसी भुंडवार बनकटा पर समुचित इलाज हेतु विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती के अभाव एवं इस बीच ही इसके अंतर्गत के पचरुखिया गांव टोला एक एकडांगा भाट में गत बुधवार को विदेशों से कमा कर घर लौटे उदय प्रसाद के अधेड़ पुत्र ज्ञानेश के लखनऊ उतरते ही तबियत खराब एवं संदेह होने पर जांच में मंकी पॉक्स की संभावना व इलाज के बाद घर पहुंचने पर स्वास्थ्य जांच में मंकी पॉक्स की पुष्टि होते ही त्वरित रूप से स्थानीय पीएचसी बनकटा के स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संदिग्ध मरीज को इलाज हेतु रेफर गोरखपुर भेजे जाने की खबर के बीच ही लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांव का दौरा 03 मई शनिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के निगरानी में रक्खे गए परिवार के अन्य तीन सदस्यों से हाल जाना स्वस्थ पाए जाने पर टीम ने राहत की सांस ली। टिम के साथ आए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरेंद्र कुमार द्वारा बताया गया है कि परिवार जन पूर्णतः स्वस्थ हैं।वहीं संभावित लक्षण युक्त मरीज के भी स्वस्थ होने की खबर है। आम जनता को पैनिक होने अथवा घबराने जैसी कोई बात नहीं है। टिम में शामिल अन्य सदस्यों में। राजीव भूषण पांडेय, लखनऊ से शामिल अंकुश शुक्ला, डॉक्टर राहुल, एवं डॉक्टर अंकिता सिंह सहित टीम के दर्जनों अन्य लोग भी शामिल रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…