Tuesday, April 21, 2026
HomeNewsbeatजेईई मेन 2026 में मोमेंटम के छात्रों का दमदार प्रदर्शन, 93 हुए...

जेईई मेन 2026 में मोमेंटम के छात्रों का दमदार प्रदर्शन, 93 हुए एडवांस के लिए क्वालिफाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जेईई मेन 2026 के घोषित परिणामों में मोमेंटम छात्रसंघ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। इस वर्ष संस्थान के 93 छात्र जेईई एडवांस के लिए पात्र बने हैं।

इनमें शिवांश रंजन ने 99.77 परसेंटाइल प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य विक्रम सिंह ने 99.71, आकाश पटेल ने 99.52, अक्षत पांडेय ने 99.36, आयुष कुमार यादव ने 99.14 तथा शिवम मणि त्रिपाठी ने 99.10 परसेंटाइल स्कोर कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

संस्थान के कुल 58 छात्रों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। बस्ती शाखा के दो छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक तथा तीन छात्रों ने 97 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 14 छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए हैं। वहीं देवरिया शाखा के सात छात्र जेईई एडवांस के लिए सफल रहे।

संस्थान के निदेशक इं. संजीव कुमार ने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि छात्रों के अनुशासन, निरंतरता और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है। निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि मोमेंटम का उद्देश्य केवल टॉपर बनाना नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो किसी भी स्तर की प्रतिस्पर्धा में आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सकें। निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि 93 छात्रों का जेईई एडवांस के लिए पात्र होना संस्थान के लिए गर्व की बात है और उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी आगामी परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments