इंद्र देव के घमण्ड को चूर कर गोवर्धन पर्वत उठा श्री कृष्ण ने की ब्रजवासियों की रक्षा – आचार्य अजय शुक्ल

इस बार गोवर्धन पूजा 14 नवम्बर को मनाना शुभ फल दायक

देवरीय(राष्ट्र की परम्परा) इस साल गोवर्धन पूजा करने के लिए लोगों में कई तरह की भ्रान्ति पैदा हो गई है। इस बारे में बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष गोवर्धन पूजा या अन्न कूट कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि 14 नवम्बर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 15 नवम्बर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक है।उदया तिथि 14 नवम्बर को होने के कारण यह पर्व इसी दिन मनाना शुभ फल दायक होगा। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक है।इस दिन गोवर्धन पूजा के लिए शुभ योग बन रहा है।आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार यह त्योहार जब देवताओं के राजा इन्द्र बृजवासियों पर कुपित होकर लगातार जल वर्षा करने लगे तो भगवान श्री कृष्ण ने इनके घमंड को चूर करने व इनकी रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर लगातार सात दिन उठा कर उनकी रक्षा की।तभी से इस पर्व को भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत को बनाया जाता है।उसे फूल मालाओं से सजाकर दीप, नैवेद्य, फल अर्पित कर पूजा की जाती है।उसके पश्चात गोबर से बनाये गए गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा की जाती है। जब सभी लोग पूजन कर लेते हैं तो सभी कुँवारी लड़कियां मिल कर मूसल से इस गोबर से बनाए गए प्रतिमा को कूटती हैं। इसी गोबर को लोग पीड़िया के रुप में अपने अपने घरों में लगा कर पूजन करती हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago