बी 20 टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज, बीसीसीआई ने किया ऐलान

नयी दिल्ली टी-20 विश्व कप से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की खबर आई। जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर जसप्रीत बुमराह की जगह टी-20 में किसे शामिल किया जाएगा। बीसीसीआई ने इसको लेकर ऐलान भी कर दिया है। बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को बुलाया है। मोहम्मद सिराज भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो मुकाबलों में वह खेलते नजर आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा T20 मुकाबला गुवाहाटी में 2 अक्टूबर को खेला जाएगा जबकि तीसरा T20 मुकाबला मंगलवार यानी कि 4 अक्टूबर को इंदौर में होगा। 

हालांकि, सवाल यह भी बना हुआ है कि आखिर जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 विश्व कप में किस से टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। इस रेस में फिलहाल 2 नाम सबसे आगे हैं। दीपक चहर और मोहम्मद शमी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों में भी मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल होने के प्रबल दावेदार थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने मोहम्मद सिराज को प्राथमिकता दी है। हाल में देखे तो मोहम्मद सिराज काफी अच्छे लय में नजर आ रहे हैं। इस महीने उन्होंने काउंटी में में भी अपना डेब्यू किया जहां उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। समरसेट के खिलाफ एक मैच में 20 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। काफी दिनों के बाद मोहम्मद सिराज को टीम में एंट्री मिली है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 13 टेस्ट, 10 एकदिवसीय और 5 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबको प्रभावित किया है। टेस्ट में सिराज के खाते में 40 विकेट हैं। उन्होंने 73 रन देकर 5 विकेट चटकाए। 10 एकदिवसीय मुकाबले में उनके खाते में 13 विकेट हैं जबकि 5 टी-20 मुकाबलों में 5 विकेट उन्होंने हासिल किए हैं। आपको बता दें कि फिलहाल जसप्रीत बुमराह टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारत के लिए बड़ा झटका है। टी 20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के जगह किसे टीम में शामिल किया जाता है, यह देखने वाली बात होगी। 

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

8 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago