मोहबा और आगरा को मिले नए SDM

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों के तहत महोबा, आगरा और बाँदा समेत विभिन्न ज़िलों को नए उप जिलाधिकारी (SDM) मिले हैं, वहीं सूचना विभाग में भी नई तैनातियाँ की गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, PCS अनुराग प्रसाद, जो अब तक SDM महोबा के पद पर कार्यरत थे, को सहायक निदेशक सूचना बनाया गया है। इसी तरह PCS आत्रेय मिश्रा, जो सहायक निदेशक राज्य संपत्ति के रूप में कार्यरत थे, को भी स्थानांतरित कर सहायक निदेशक सूचना नियुक्त किया गया है।

वहीं, PCS रजत वर्मा, जो अब तक SDM बाँदा की जिम्मेदारी निभा रहे थे, को SDM आगरा के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा PCS आदेश सिंह सागर, जिन्हें अब तक राजस्व परिषद में तैनाती दी गई थी, को स्थानांतरित कर SDM महोबा बनाया गया है।

राज्य सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने और जिलों में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

4 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

4 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

4 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

5 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

5 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

5 hours ago