सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत सलेमपुर विधानसभा के जमुई गांव में आयोजित घर-घर सम्पर्क कार्यक्रम में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने पी०एम० किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओ का लाभ पाने वाले किसानों के घर सम्पर्क करके केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक वितरित कर उनके घरों पर केंद्र सरकार के समर्थन का स्टिकर लगाया।इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों का सर्वांगीण विकास किया है, सरकार ने प्राकृतिक खेती और श्री अन्न के उत्पादन के पैदावार को बढ़ावा देकर किसानों की आय को दुगुना करने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र की मोदी सरकार को किसानों का आशीर्वाद मिलेगा और पुनः प्रचंड बहुमत से केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी।
किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष राणा सिंह ने कहा कि गांव की जनता की खुशहाली के लिये मोदी सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के मुकेश राय, सुमन्त चतुर्वेदी, भोला, गुड्डू यादव, सर्वजीत यादव, सुबोध तिवारी, ध्यानचंद यादव, सुरेश सिंह, रमेश प्रसाद, रंजन सिंह उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…