नेशनल हाईवे की सड़क पर हो रहा जलभराव लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

हाईवे पर नाला चोक होने के कारण भर रहा पानी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत रुपईडीहा
नगरीय क्षेत्र के गली- मौहल्लों में नहीं हाईवे पर जलभराव की समस्या उपज गई है। नेशनल हाइवे के किनारे नेशनल हाईवे 927 रोड बाल हनुमान मंदिर के पास ढाई महीने से पानी भर रहा है। यह समस्या सड़क के किनारे बने नाले के चोक होने से उपजी है। इससे जहां एक ओर आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर कई घरों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नेशनल हाईवे पर जलभराव की समस्या बाल हनुमान के निकट बनी हुई है। यह समस्या लंबे अर्से से नाले की साफ- सफाई न कराए जाने से उपजी है। इस कारण बड़े वाहन तो फर्राटे भरते हुए गुजर रहे हैं पर छोटे वाहन चालकों और पैदल आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और राहगीरों के फिसलने की स्थिति भी बन रही है। नाला ओवर फ्लो होने से कई घरों का पानी भी निकल पा रहा है। समस्या के समाधान के लिए लोग ट्विटर पर संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए बता चुके । इसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। स्थानीय निवासियों में बाल हनुमान मंदिर के पुजारी जानकीदास, गज्जू सोनी, साबिर अली, रईस अहमद, विनेश चौधरी, कैलाश वर्मा आदि का कहना है जल्द से जल्द नाले की सफ़ाई करवाई जाए ।

rkpnews@desk

Recent Posts

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

2 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

2 hours ago

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती से लेकर साईं बाबा की पुण्यतिथि तक, जानिए आज का इतिहास

15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…

2 hours ago

गुरुवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और आज के उपाय

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…

3 hours ago

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

11 hours ago