मोदी सरकार हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही- बीएल वर्मा

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
शक्ति वंदन अभियान के तहत बिल्सी विधानसभा का कार्यक्रम उझानी ब्लॉक परिषर में स्वंय सेवी संस्थाओं, स्वंय सहायता समूह, बहनें बैंक सखी, विद्युत सखी, ऋण सखी और नारी एनजीओ की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, साथ ही केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने, सरकार द्वारा महिला हितों में किए गए कार्यो के बारे में महिलाओं से संवाद किया गया।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक काम किए हैं, देश में नई संसद बनने के बाद उसमें जो पहला कानून आया वो नारी शक्ति वंदन का था, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जन-धन योजना में महिलाओं के बैंक में खाते खुले, आज पुरूषों के बराबर महिलाओं के खाते हैं मुद्रा योजना में 70 प्रतिशत लोन मातृशक्ति को मिलता है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा मोदी सरकार ने हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम किया है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं आवास योजना में मिलने वाले आवास महिला के नाम पर होता है, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है, प्रत्येक घर में बिजली देने का काम किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, नगर पालिका चेयरमैन पूनम अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अमिता उपाध्याय, गिरीश पाल सिसौदिया, रानी सिंह पुंडीर, सीमा राठौर, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, सुमन, पिंकी काबरा, मधु सोनकर, शिल्पी, संगीता सिसोदिया आदि लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

6 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

6 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

11 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

11 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

11 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

12 hours ago