भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भटनी रेलवे स्टेशन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 85 हजार करोड़ रू० से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एंव राष्ट्र को समर्पण तथा 10 वंदे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में भटनी-पीवकोल विद्युतीकरण, दोहरीकरण,भटनी वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी शुभारंभ किया गया।
भटनी स्टेशन पर मौजूद सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट सोच और दृष्टिकोण के कारण रेलवे में सुरक्षा समय पर गाड़ियों के आवागमन के समय,साफ-सफाई और यात्री सुविधाएं आदि हर क्षेत्र में सुधार हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले रेलवे में केवल राजनीतिक बजट पेश किया जाता था जिसके कारण विकास कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पाता था। हमारी सरकार ने रेलवे को विकास के साधन के रूप में आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि हमने रेल यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने, रेलवे की क्षमता को उन्नत करने, पूर्वोत्तर को रेल संपर्क से जोड़ने, आकांक्षी जिलों में रेल संपर्क बढ़ाने और यात्रियों की बेहतर तरीके से सुरक्षा आदि पर ध्यान दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा वोटबैंक के लिए काम नहीं करती बल्कि विकास के लिए काम करती है। हमने कहीं भेदभाव नहीं किया।
उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,संतोष पटेल,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…