डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण से नागरिकों को लाभ : पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

अहमदाबाद। (राष्ट्र की परम्परा)ओढव इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन सभागार में “डाक व्यवसाय विकास एवं वित्तीय समावेशन” महामेला का शुभारंभ उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि डाकघर अब सिर्फ डाक का केंद्र नहीं, बल्कि बहुउद्देशीय सेवा केंद्र बन गया है। डिजिटल सेवाओं, सुरक्षित निवेश योजनाओं और वित्तीय समावेशन के जरिए नागरिकों को बड़ा लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड प्रदान किए गए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया गया। अहमदाबाद मंडल में अब तक 13.50 लाख बचत खाते, 1.12 लाख सुकन्या समृद्धि खाते और 1.46 लाख आईपीपीबी खाते संचालित हैं।
विशिष्ट अतिथियों में पार्षद राजेशकुमार दवे, निताबेन देसाई और इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेशभाई वेकरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, डाककर्मी और आमजन ने भागीदारी की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

5 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

10 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

10 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

11 hours ago