गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद भवन ऑडिटोरियम अपने अंतिम निर्माण चरण में पहुंच गए हैं। दोनों भवनों में शेष कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जा रहा है और संभावना है कि आगामी माह से इनमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो जाएगा।
इन अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण से विश्वविद्यालय परिसर में अकादमिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
दीक्षा भवन एक पूर्णतः वातानुकूलित अत्याधुनिक सभागार है, जिसमें 576 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है। लगभग 7000 वर्गफुट क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन में उच्च गुणवत्ता का फ्लोर कार्पेट और आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम स्थापित किया गया है। पूरे भवन में 68 टन क्षमता का VRV एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे संतुलित तापमान और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित होता है।
भवन में पुरुष एवं महिला के लिए पृथक ग्रीन रूम (एयर कंडीशनर सहित), सुसज्जित वीआईपी प्रतीक्षालय (स्प्लिट एसी सहित) तथा 100 से अधिक व्यक्तियों की क्षमता वाला एंट्रेंस हॉल (5 स्प्लिट एसी सहित) भी बनाया गया है। बाहरी परिसर का भी विकास किया गया है, जहां 80 स्ट्रीट लाइट पोल और 100 पत्थर की बेंचें स्थापित की गई हैं, जिससे आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
पीएम ऊषा योजना के अंतर्गत दीक्षा भवन के निर्माण पर लगभग 953.46 लाख रुपये तथा संवाद भवन पर लगभग 406.00 लाख रुपये की लागत व्यय की गई है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दीक्षा भवन एवं संवाद भवन विश्वविद्यालय के अधोसंरचनात्मक विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इन सुविधाओं से शिक्षण और शोध गतिविधियों को नई गति मिलेगी और विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
इन भवनों के क्रियाशील होने से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और संस्थान की राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ होगी।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…