पुरी जगन्नाथ मंदिर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, एसजेटीए का बड़ा फैसला

पुरी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में अब अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सेवादारों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला शनिवार शाम मंदिर प्रशासन की ‘छत्तीसा निजोग’ बैठक में लिया गया।श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद कुमार पाधी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतिबंध को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में मंदिर के अंदर पुलिस और अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/union-home-minister-amit-shah-to-visit-rajasthan-today-to-unveil-development-projects/

इसके बाद इसका दायरा सेवादारों तक भी बढ़ाया जाएगा।पाधी ने बताया कि अधिकारियों को आपात स्थिति या आवश्यक संदेशों के आदान-प्रदान के लिए मंदिर परिसर में बनाए गए निर्दिष्ट स्थानों पर ही मोबाइल इस्तेमाल की अनुमति होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर के अंदर किसी को भी खुलेआम मोबाइल फोन का प्रयोग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।उन्होंने कहा, “श्री जगन्नाथ मंदिर की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/indias-official-entry-for-oscars-2026-neeraj-ghaywans-homebound-nominated/

अगर कोई अनुशासनहीनता में पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”गौरतलब है कि श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल फोन और कैमरे मंदिर परिसर में पहले से ही प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मोबाइल उपयोग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए एसजेटीए ने यह अहम फैसला लिया है।पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर देश के चार प्रमुख धामों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। खासकर रथ यात्रा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों तक पहुंच जाती है। ऐसे में प्रशासनिक अनुशासन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन प्रतिबंध को बेहद अहम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago