लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक व विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा “मोना” ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अंबेडकरनगर जिले में लगातार सामने आ रहे लड़कियों के अपहरण के मामलों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं बल्कि समाज में भय का माहौल भी पैदा कर रही हैं।
आराधना मिश्रा ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिले में हो रही अपहरण की घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई होना बेहद ज़रूरी है, ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को विशेष निर्देश दिए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आराधना मिश्रा के पत्र के बाद यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है और अब देखना होगा कि प्रदेश सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…
29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…