लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजधानी लखनऊ में पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मिलकर अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। शराब तस्कर अब पुलिस की नजर से बचने के लिए ट्रेनों का सहारा लेने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, गोमती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी ट्रेन 15078 कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में कोच अटेंडेंट अविनाश पाठक, नीरज और टुनटुन कुमार को मौके पर ही अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
जीआरपी चारबाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चारबाग जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लगातार सख्ती के बावजूद शराब तस्कर गिरोह नए-नए तरीके अपनाकर तस्करी कर रहे हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…
29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…