विधायक ने सैकड़ो महिलाओं व छात्राओं के साथ निकाला मोटर साइकिल जुलूस

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सैकड़ो महिलाओं व छात्राओं के साथ निकाला मोटरसाइकिल जुलूस।
बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के उपलक्ष्य में नवरात्र के पावन पर्व पर बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह ने सैकड़ो लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर नारी शौर्य का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वारा मां पचरूखा देवी की विधि विधान से पूजन अर्चन कर, जुलूस में स्कूटी पर सवार होकर आरम्भ किया । यह जुलूस विधानसभा के विभिन्न मार्गो से होते हुए सहतवार,बांसडीह,बेरूआरबारी से सुखपुरा के ऐतिहासिक मां भगवती का दर्शन करने के बाद, बैसहा स्थित विनोद उत्सव वाटिका पर संपन्न हुआ। मोटरसाइकिल यात्रा को हर जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,महामंत्री राकेश महाजन, प्रधान शैलेंद्र राजभर,अंजय गुप्ता, रांधा सिंह,राजेश दुबे,नितेश सिंह, प्रकाश उपाध्याय आदि लोगों ने जुलूस का गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके मातृशक्ति को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का लक्ष्य सफल होते प्रतीत होता है, जिसका जीता जागता उदाहरण नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पास होना है। पिछली सरकारों में महिलाओं का कोई स्थान नहीं होता था ,लेकिन आज हर पंक्ति में सबसे पहले महिलाओं को देश के प्रधानमंत्री ने खड़ा कर, एक मिसाल कायम किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा बेरूआरबारी की मंडल अध्यक्ष रेखा सिंह,सिंपी सिंह,मिक्की सिंह,आरती सिंह, ज्योति सिंह,पुजा, आस्था,माया,बंटी,बंदना, रोशनी आदि सैकड़ों की संख्या में नव युवतियों ने सहभागिता निभाई।

Editor CP pandey

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

2 hours ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

2 hours ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

2 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

2 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

3 hours ago