विधायक ने किए एशिया की सबसे पुरानी प्रतापपुर चीनी मिल का डोंगा पूजन पेराई आरंभ

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एशिया के सबसे पुराने चीनी मिल जो है वह प्रतापपुर चीनी मिल के नाम से जाना जाता है। इस चीनी मिल के द्वारा आज 27 नवंबर बुधवार को वर्ष 2024/25 के पेराई सत्र का आरम्भ विधिवत विधिविधान पूर्वक पूजन एवं डोंगा पूजन के उपरांत शुरू हो गया जो स्थानीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित इस बजाज चीनी मिल्स लिमिटेड प्रतापपुर के पेराई सत्र का केन कैरियर में गन्ना डालकर शुभारंभ किया वहीं इस अवसर पर क्षेत्र से आए किसान भाइयों को भी विधायक ने सम्मानित कर सकुशल पेराई सत्र के संचालन की शुभकामनाएं भी दी है। साथ ही विधायक द्वारा अपने किसान भाइयों से कहा गया कि आपके परिश्रम से ही यह सत्र सफल और समृद्ध हो आप सहित हम सभी क्षेत्रवासियों की यही कामना है। जिसके उपरांत ही स्थानीय विधायक ने बगल में ही स्थित “माता हदहदवा भवानी” मंदिर जा कर वहां स्थापित माता के प्रतिमा का दर्शन कर भाटपार रानी विधानसभा की जनता जनार्दन के सुखद और मंगलमय भविष्य हेतु प्रार्थना किया है।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नीरज शाही , ब्लॉक प्रमुख बनकटा श्रीमती विंन्दा कुशवाहा, धनंजय सिंह , सहित चीनी मिल के समस्त अधिकारी,कर्मचारी गण और अन्य स्थानीय जनता सहित तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

16 minutes ago

14 मार्च को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक रिकवरी से लेकर सिविल वादों तक होगा समाधान

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…

54 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों के चयन की प्रक्रिया शुरू

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में…

59 minutes ago

क्लासरूम में शर्मनाक हरकत! देवरिया स्कूल वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

देवरिया में स्कूल का अश्लील वीडियो वायरल: क्लासरूम में टीचर-छात्रा का कथित प्रेमालाप, जांच शुरू…

1 hour ago

देवरिया में नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में बढ़ाई गई धाराएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस को…

1 hour ago