“विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास”

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा ) विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा पुराण कालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर पर होने वाले विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिविधान पूर्वक शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
मालुम हो कि पयागपुर कैसरगंज मार्ग पर पांडवकालीन शिवलिंग से सुसज्जित प्राचीन शिवमन्दिर पंचानन महादेव बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है।वर्ष में अनेक बार यहां पर मेले का आयोजन होता है ।विशेषकर सावन माह और सोमवार और शुक्रवार को जलार्पण किए काफी भीड़ एकत्र होती है।ऐतिहासिक शिवमन्दिर का समय समय पर जीर्णोद्धार कई दानवीरों ने कराया है।मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन संभावनाओं के मद्देनजर विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयासों से भाजपा सरकार द्वारा इस मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर लाने की ओर कदम बढ़ाते हुए लगभग 60 लाख रुपए मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए स्वीकृत हुआ है।विधायक त्रिपाठी के अनुसार मंदिर परिसर से सटकर एक बड़ा सत्संग हाल,शौचालय और इंटरलॉकिंग कार्य स्वीकृत है।सोमवार को विधायक सुभाष त्रिपाठी ने वैदिक रीति से पूजन कर कार्यों का शिलान्यास किया।इस अवसर पर किसान‌ मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सत्या, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय,विष्णू दयाल चौहान,दुर्गेश सिंह रैकवार, ददाउ शुक्ला,आनंद शुक्ला किन्चू मिश्रा कपीश सिंह ,योगेन्द्र सिंह ,प्रधान तालाब बघेल प्रतिनिधि ओम प्रकाश हालदार राजेश विस्वास,आजाद पाण्डेय महंथ परिवार के सरोज भारती,शंकर बाबादिनेश भारती सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

1 hour ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

1 hour ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

1 hour ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

2 hours ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

2 hours ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

2 hours ago