आमदार जितेंद्र आव्हाड का मनाया गया जन्मदिन

मुंब्रा की जनता ने खूब जोरदार स्वागत किया अपने आमदार का

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कलवा मुंब्रा के आमदार जितेंद्र आव्हाड का मुंब्रा की जनता ने फूलो से और गुलदस्तों से शॉल से उनके जन्मदिन पर ज़ोरदार स्वागत किया। हजारों की तादात में कार्यकर्ता सड़कों पर अपने आमदार को कंधे पर बिठाकर खुशी का इजहार दिखाए इस अवसर पर एनसीपी (शरद पवार गुट ) नेता शमीम खान और पुर्व नगरसेवक अशरफ शानू पठान उनकी बेटी मर्जिया पठान और सय्यद अली भाई भी शमील थे। नेता
शमीम खान ने अपने कार्यालय पर आमदार जितेंद्र आव्हाड के जन्मदिन पर बच्चों को स्कूली बैग, रबड़, पेंसिल, बाटा जो बच्चे फस्ट क्लास से पास हुए थे उनको लैपटॉप दिया है और जो बच्चे सेकंड क्लास से पास हुये थे, उनको मोबाइल दिया गया और बच्चो की स्कूल की फीस चेक से दिया गया है। मुंब्रा की जनता को एक एक छाता दिया गया है। जितेंद्र आव्हाड के हाथों से सब को सम्मानित किया गया। नेता जावेद सिद्दीकी ने एम आई एम पार्टी छोड़ कर एनसीपी (शरद पवार गुट) में शमील हुये अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भी, ज़ोरदार स्वागत कीया गया। आमदार के लिए उनके जन्मदिन पर अमृत नगर गेट पर पांच दिन से नेता शानू पठान और उनकी बेटी मर्जिया पठान की तरफ से फ्री में कैंप लगाया गया था। जिसमे आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड और कागज पत्रिका जिसके सही नहीं है उसे कैम्प के माध्यम से कराया गया।
समाजसेवी मर्जीया पठान हमेशा जनता के बीच में रह कर हर मुद्दे पर बात कर उनके काम को करती रहती हैं, जिससे मुंब्रा की जनता का भला होता रहे। कुछ दिनो से मुंब्रा की राजनीति में उलट फेर चल रहे हैं उसके बावजूद नेता शमीम खान नेता शानू पठान और इनके कार्यकर्ता आमदार जितेंद्र आव्हाड (शरद पवार सहाब ) का साथ नही छोड़ा। शमीम खान पार्टी को मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के बेनर तले मुंब्रा की जनता की समस्याओं को दूर करते रहते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

6 hours ago