विधायक ने 123 को दिया जॉब ऑफर लेटर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कौशल विकास मिशन द्वारा बताया गया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में मोहन धनसीरा महाविद्यालय परिसर, विकास खण्ड बेलहर कला में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उक्त रोजगार मेले में विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी के द्वारा प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी अमेज़ोन इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, टाटा विन्स्ट्रोन, केस कोर्प, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 07 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 338 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 123 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक बृजेश कुमार, जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मोहम्मद अख्तर व अन्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खेल प्रतिभाओं के लिए मौका: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 मार्च से

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…

19 seconds ago

जनगणना 2027 की तैयारी: कुशीनगर में 122 फील्ड ट्रेनरों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l देश की आगामी जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां…

8 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5.0: देवरिया पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के…

12 minutes ago

ई-पेमेंट व्यवस्था लागू, 31 मार्च तक हर हाल में होगा बिलों का भुगतान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए जनपद में कोषागारों…

52 minutes ago

गोरखपुर: एनएसएस शिविर में स्त्री शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर हुई बौद्धिक गोष्ठी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Digvijay Nath P.G. College में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

1 hour ago