जिले में जल्दी होगा रोडवेज बस अड्डा-विधायक
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय खलीलाबाद से वाराणसी जाने के लिए बस सेवा का शुभारंभ खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने पूजन अर्चन के पश्चात फीता काट कर व हरी झंडी दिखा कर किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जल्द ही होगी रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना होगी। जिसके लिए प्रयास चल रहा है।
विधायक अंकुर राज तिवार ने कहा कि जिले को धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाना बहुत जरुरी था। इससे एक तो लोगों को समयानुसार बस सेवा का लाभ मिलेगा। वहीं तमाम लोगों को तीर्थ स्थान तक जाने के लिए आसानी होगी। क्योंकि अभी तक जिले से कोई यहां से बनकर चलने वाली बस सेवा नहीं थी।
ज्ञात हो कि जनता की मांग पर विधायक के प्रयासों से जिला मुख्यालय खलीलाबाद से एक रोडवेज की बस का संचालन शुरू हुआ है। इससे लोगों को यहाँ से आजमगढ़, जौनपुर और बनारस तक का सफर आसान हो जाएगा। वाराणसी जाने के लिए खलीलाबाद से बनकर स्पेशल रोडवेज की बस शाम 4 बजे से धनघटा होते हुए आजमगढ़ से होकर वाराणसी के लिए रवाना होगी।
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…
यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक…
Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…