घर से ससुराल तक विधायक ने चलाई कर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा के भाजपा विधायक गणेश चन्द्र चौहान का एक वीडियो मंगलवार को तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक अपने दुल्हा बने ड्राइवर की कार ड्राइव करते दिख रहे हैं। जो गांव-जवार की नहीं प्रदेश की राजधानी तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
ज्ञात हो कि गत दिवस जिले धनघटा विधानसभा से विधायक गणेश चन्द चौहान के चालक विपिन कुमार मौर्य का विवाह था। बारात जिले के बखिरा से गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के गंगापुर जाना गई थी। इस अवसर पर दूल्हे के चालक के रूप में विधायक गणेश चंद्र चौहान ने दुल्हन के घर तक गाड़ी चलाते हुए दिख रहे हैं। जिसे लोगों ने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया।
इस संबंध में विधायक गणेश चंद्र चौहान का कहना है कि हर दिन विपिन मेरी गाड़ी चलते हैं। ऐसे में जब वह अपने जीवन की नई पारी शुरू कर रहे थे। तो इस अवसर मैने उनकी ड्राइव की। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्कृति में दुल्हा भगवान विष्णु और शिव का रूप माना जाता है। उनका सारथी बनना गर्व की बात है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

30 minutes ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

57 minutes ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

1 hour ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

1 hour ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

2 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

3 hours ago