जल जीवन मिशन इकाइयों का निरीक्षण किए विधायक व उप जिलाधिकारी

ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने शिकायतों के क्रम में स्वच्छ एवं फोर्स के साथ पानी नहीं गिरने की किए शिकायत

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, व आम जन के समस्याओं पर प्रायः ही भौतिक एवं वास्तविक धरातल पर पहुंच समस्या निराकरण हेतु तल्लीन उप जिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश त्रिपाठी द्वारा 15 अप्रैल मंगलवार को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नल जल योजना के अंतर्गत निर्मित पानी टंकी का भौतिक सत्यापन बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किए इसी क्रम में ही पचरुखिया में स्थित जल जीवन मिशन के पानी टंकी का निरीक्षण करने के दौरान विधायक एवं उप जिलाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान चन्दन शर्मा ने संबंधित शिकायतों से अवगत कराए बताते चलें मंगलवार में पानी टंकी निरीक्षण किए।साथ में जल जीवन मिशन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।ग्राम प्रधान चंदन शर्मा ने बताया लगभग आधे से अधिक घरों में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछा नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिस घर में टोटी लगाया गया है तो इसमें बहुत कम मात्रा में पानी जाता है जो पीने लायक नहीं है। वहीं बनकटिया टोले के रामाश्रय यादव ग्रामीणों ने बताया कि मेरे टोले पर लगभग 20 घर है लेकिन आज तक वहां पाइन लाइन नहीं बिछाया गया है। ग्राम प्रधान के मांग पर उप जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि टंकी साफ सफाई का पानी पोखरे में बहाया जाए ताकि घुमंतू पशुओं के पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इस मौके पर जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अन्य कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवी की पूजा से बेटी के अधिकार तक: पितृसत्ता पर उठे सवाल ने छेड़ी राष्ट्रीय बहस

नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…

29 minutes ago

इंदौर प्रेस क्लब में सजा सम्मान समारोह, डॉ. जयंतीलाल भंडारी हुए हरिहर लहरी सम्मान से सम्मानित

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…

40 minutes ago

युद्धों का असर अब थाली तक! जयशंकर बोले- आने वाले महीनों में मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…

48 minutes ago

धूल, कचरा और प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का बड़ा दांव, छोटी सड़कों तक पहुंचेगी मशीनों से सफाई

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…

1 hour ago

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

10 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

10 hours ago