खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र

लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित नेहरू युवा केन्द्र (मेरा युवा भारत) देवरिया, द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को लार ब्लॉक के ब्लॉक सभागार में किया गया। बताते चलें कि विगत दो माह पूर्व नेहरू युवा केन्द्र देवरिया द्वारा प्रमोशन ऑफ फिट इंडिया फिटनेस क्लब के अंतर्गत दो दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मठ लार में किया गया था, जिसमे लार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आएं हुए युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में आयोजित खेल गीतिविधि में प्रतिभाग किया। प्रमाण पत्र वितरण लार ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ बब्लू व एडीओ समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ बब्लू ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक जीवंत खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों के लिए एक सहायक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग का समर्पण पूरे समारोह में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करना है। इस अवसर पर परासी चकलाल के ग्राम प्रधान मनु गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्रा, राम अशीष प्रसाद, चंदन, मोहम्मद उमैर सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी० लार), पंकज कुमार सिंह, श्रीराम, सत्यप्रकाश सहित अनेक कर्मचारीयों की उपस्थिति रही।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

20 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago