नो हेलमेट नो पेट्रोल का मिला-जुला असर

शासन के आदेश का हो रहा खुला उल्लंघन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अब सरकार ने बिना हेलमेट फर्राटा भरने वाले दोपहिया चालकों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है जिसके लिए पेट्रोल टंकियों पर बाकायदा नो हेलमेट नो पेट्रोल का बैनर लगाकर दोपहिया चालकों को जागरूक करने का काम कर रही है। बावजूद इसके कुछ दो पहिया चालक बिना हेलमेट के सड़क पर सरपट दौड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। जब वह पेट्रोल टंकियों पर फ्यूल लेने जा रहे हैं तो किसी दूसरे के हेलमेट को लगाकर फ्यूल भरवा ले रहे हैं। इस प्रकार सरकार द्वारा नो हेलमेट न पेट्रोल का फंडा जिससे दोपहिया वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलती फेल होती नजर आ रही है। सिंदुरिया स्थित एक पेट्रोल टंकी पर कई ग्राहक ऐसे देखने को मिले जो बिना हेलमेट के गाड़ी तो चला तो रहे थे लेकिन जब पेट्रोल लेने की बात आई तो किसी दूसरे का हेलमेट लेकर तेल भरवा ले रहे हैं।ऐसे में संबंधित विभाग को पेट्रोल टंकी पर कार्यरत कर्मचारियों को सख्त हिदायत दें और सम्भव हो तो कार्यवाही भी करें ताकि जो कोई भी दूसरे का हेलमेट लेकर तेल भरवाते है उन्हें पेट्रोल न दिया जाय।

Karan Pandey

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

56 minutes ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

11 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

11 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

11 hours ago