गाड़ी चमकाने में गए भूल, मानव जीवन का मूल

गाड़ी धुलाई के नाम पर हो रहा भूजल दोहन दिन रात बर्बाद हो रहा है सैकड़ो लीटर पानी

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जल ही जीवन है। बूंद बूंद सागर बनता है। बिन पानी सब सून, सूक्तियां जगह-जगह सुनने व देखने को मिलती है। जल संरक्षण के लिए कवायदे भी बहुत हुई। लेकिन पानी का दोहन थामने का नाम नहीं ले रहा है।वजह पैसे की प्यास में पानी की बर्बादी बड़े पैमाने पर करने में लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं गाडियो की धुलाई के नाम पर भूजल का दोहन किया जा रहा है।आमजन के जागरूक ना होने से जनजीवन खतरे में पड़ सकता है।सादुल्लानगर क्षेत्र के आसपास गाड़ी सर्विसिंग(धुलाई) के लिए गाड़ी लगभग दर्जनों प्लांट लगे हैं।बाइक धुलाई के लिए ₹40 व कार धोने के नाम पर ₹100 तक वसूल किया जाता हैं। भूगर्भ जल का दोहन करते हुए एक बाइक धुलने में करीब 80 लीटर पानी खर्च होता है।दिनों दिन वाहनों की संख्या व गाड़ियों की धुलाई के प्लांट बढ़ाने से भूजल का दोहन भी तेजी से बढ़ रहा है।इसी प्रकार कार की धुलाई में करीब 200 लीटर पानी खर्च होता है।दिनों दिन वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है।साथ ही गाड़ियों की धुलाई के प्लांट बढ़ने से भूजल का दोहन भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में भूजल का दोहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को जिम्मेदार अफसर आगे नहीं आ रहे हैं।
उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जल दोहन कै खिलाफ अभियान चलाकर कर कारवाई की जाएगी ।।

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

1 minute ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

7 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

1 hour ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

1 hour ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

2 hours ago