देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन वात्सल्य योजना के तहत महिला कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से एक दिवसीय “केस मैनेजमेंट” कार्यशाला का आयोजन विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय की उपस्थिति में हुआ।
कार्यशाला में बाल देखभाल संस्थानों एवं जिला कारागार में रह रहे बच्चों की व्यक्तिगत देख-रेख योजना, पुनर्वास, केस हिस्ट्री एवं जेजे एक्ट 2015 के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। यूनिसेफ के मंडलीय सलाहकार द्वारा सत्र संचालित किया गया, जिसमें गोरखपुर मंडल के चारों जनपदों से बाल कल्याण समिति के सदस्य, संरक्षण अधिकारी, परामर्शदाता एवं चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यशाला का संचालन संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने किया।
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…