देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी देवरिया एवं कुशीनगर के सहयोग से जिला ग्राम्य विकास संस्थान, देसही देवरिया में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। यह कार्यक्रम 23 जुलाई से प्रारंभ हुआ था।
समापन समारोह में तरकुलवा के खंड विकास अधिकारी परशुराम राम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा समूह चित्र स्मृति-स्वरूप भेंट किए गए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों तथा विषय-विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित एक संकलित पुस्तिका भी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई गई।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की। समापन सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारीअरुण कुमार पांडेय ने सभी प्रतिभागियों, वक्ताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षुओं से अपने दायित्वों का सजगता से निर्वहन करने और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…
आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…