राप्ती नदी में लापता युवती का शव बरामद, गांव में शोक की लहर

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मक्षारी बाछिल निवासिनी 19 वर्षीय अंजनी पुत्री नानमून मौर्य के लापता होने के दो दिन बाद शनिवार की सुबह उसकी लाश एनडीआरएफ टीम ने राप्ती नदी से बरामद कर ली है। लाश मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना श्रीदत्तगंज के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय महिला दो दिन पहले गांव के किनारे बह रही राप्ती नदी के किनारे देखा गया था। उसके लापता होने की सूचना मिलने पर उसके तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम दो दिनों से राप्ती नदी में उसके लाश की तलाश कर रही थी। एनडीआरएफ टीम के लोगों ने उसके चप्पल को नदी के किनारे पड़ा मिला था। टीम के गोताखोरों की मदद से उसके गांव के पास बह रही राप्ती नदी में शनिवार को पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

3 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

3 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

3 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

3 hours ago