कोतवाली पुलिस की तत्परता से परिजनों को सकुशल सौंपा गया बच्चा
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुए 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे थाना कोतवाली पर सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय बालक सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब बालक का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में तलाश, संभावित स्थानों पर पूछताछ और सक्रिय खोज के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…
डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…
30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…
24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…