मिस.सीनियर फैशन शो इंडिया 2024 को मिला जोरदार प्रतिसाद

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)वरिष्ठ महिलाओं की सुंदरता और प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहद खूबसूरत ढंग से भव्यता देने के उद्देश्य से पीच इवेंट के सीईओ व संस्थापक रेखा देसाई ने हाल ही में मुंबई के विलेपार्ले में पहले ऑडिशन का आगाज किया।
रेखा देसाई की इस भव्य परिकल्पना के चलते इस शो से भारतीय महिलाओं के टेलेंट को बाहर लाना है। रेखा देसाई का दावा हैं कि इसमें पूरे भारत से महिलाएं भाग ले रही हैं और आँनलाईन भी हजारों महिलाओं ने आवेदन किया है, देश के प्रमुख शहरों मे इसमें पारदर्शी चयन के लिए एक कोर कमेटी बनाई गई हैं। जो पूरे ईमानदारी से रिपोर्ट देगी ताकि जूरी व जज को चयन करने में आसानी होगी। देश में यह पहला फैशन पेजेन्ट शो हैं जो महिलाओं की सुन्दरता से ज्यादा उनके मन में छूपे भाव से उनका उतकृष्ट चयन करेगा। आज के भाग दौड भरी ज़िन्दगी में अपनों के साथ के बगैर परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए अपने लिए कुछ कर दिखाने का सुनहरा मौका दिया है। पीच इवेंट ने आगे बात करती हुई रेखा देसाई ने कहा है कि फ़ैशन शो में भाग लेने वाली महिलाऐ जो की अपनी जिम्मेदारियां संभालकर जो समय बचता है, उनके सपनो की उड़ान को पंख दिया हैं। पीच इवेंट और पाटीदार व जयश्री इंटरनेशनल के बैनर तले पहले ऑडिशन में विलेपार्ले के इस शो में सीनियर भारतीय महिलाओं ने सबको अपनी खूबसूरती व समझदारी से अंचम्भित किया।
मिस. सीनियर फैशन पेजेंट इंडिया २०२४ आने वाले समय में कई धमाल करने वाली है। इस अवसर पर मशहूर फिल्म अभिनेत्री मुख्य अतिथि पद्मिनी कोल्हापुरे विशेष रूप से उपस्थित थी। उनके अलावा लेखक निर्देशक संजय छेल, समाजसेवी भार्गव पटेल, रिन्नी पटेल, रोहिणी वकील और शो के डायरेक्टर शाकिर शेख और एडवोकेट अमीत मेहता आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष उपस्थित रहे थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के लिए औपनिवेशिक सोच से मुक्ति जरूरी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय…

12 minutes ago

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में संभावित बदलाव

बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026: BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान के नेतृत्व में नई शुरुआत…

38 minutes ago

अवैध असलहा व संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर

देवरिया में सख्त सुरक्षा घेरा: 16 स्थानों पर 330 लोगों व 175 वाहनों की जांच,…

50 minutes ago

संत कबीर नगर: पंचवटी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य कीर्तन व विशाल भंडारा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचवटी शिव मंदिर, कबीर…

2 hours ago

महाशिवरात्रि 2026: आगरा के कैलाश मंदिर में डीएम ने परखी तैयारियां

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में जिला…

2 hours ago

शंकराचार्य विवाद पर CM योगी का विधानसभा में बयान, कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

3 hours ago