अल्पसंख्यक और पिछड़ों ने अपने कंधो पर नारद राय को उठा कर वहा तक पहुंचाया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

नारद राय द्वारा अनाप शनाप बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिस समाजवादी पार्टी ने उन्हें फर्श से उठा कर अर्स तक पहुंचाई उसमे ताला लगाने की बात कहना छोटा मुंह बड़ी बात हैं। समाजवादी पार्टी किसी एक आदमी के बूते खड़ी नही हैं, बल्कि लाखो लाख कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के बल पर खड़ी हैं।

उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सचिव और सिकंदरपुर के विधायक मु.जियाऊदीन रिजवी ने मंगलवार को जारी अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा।
मु.रिजवी ने नारद राय द्वारा समाजवादी पार्टी और पार्टी मुखिया के संबंध में कही बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसी पार्टी के दम पर दो बार विधायक और मंत्री बने थे नारद राय। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खास कर अल्पसंख्यक और पिछड़ों ने अपने कंधे पर नारद राय को उठा कर वहा तक पहुंचाया हैं।और आज अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में उन गरीब पिछड़े और अल्पसंख्यकों को धोखा देकर उनके हक को लूटने और उन्हें डराने वाली ताकतों के इशारे पर अनर्गल बयान सर्वत्र निन्दनीय हैं।
मु.रिजवी ने अपने बयान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भी ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि स्व. मुलायम सिंह जी की साइकिल तेज गति से चल रही हैं और आगे भी चलेगी आप लोग निराश मत होना मै हर कदम अपके साथ हूं और रहूंगा। मुलायम सिंह यादव की साइकिल किसी एक मौकापरस्त के जाने से कमजोर नहीं होगी और ना ही अखिलेश यादव का करवा कम होगा।राजनीति में खत्म वह लोग होंगे जो उछल कूद करेंगे ताला तो उनके राजनीति पर लगेगी जो विचारधारा से समझौता करेगें।
सपा विधायक ने कहा अंतिम चरण के मतदान आते आते फासिस्टवादी ताकतों का अन्त होना निश्चित हो गया हैं गठबन्धन कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे रहे इधर उधर आने जाने वालों के ऊपर अपना समय बर्बाद करने से बेहतर हैं जनता के बीच परिश्रम करना। इण्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही इनके जुबान पर ताला अपने आप लग जायेगा।
सपा नेता ने बलिया,सलेमपुर और घोषी लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से पुरजोर मेहनत की अपील किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

3 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

3 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

3 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

4 hours ago