पश्चिम बंगाल से नाबालिग बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार


महुआडीह पुलिस ने 8 दिन की मेहनत के बाद किया खुलासा, विधायक शलभ मणि ने कहा—जिहादियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।।महुआडीह थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्दमान जिले के आसनसोल से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी नरगिस खातून समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद सादर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोपियों को “जिहादी” बताते हुए कठोरतम कार्रवाई की बात कही। मामला कैसे शुरू हुआ 6 अगस्त 2025 को पीड़िता के पिता ने महुआडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी घर से गायब है और आशंका है कि वह किसी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में आ गई है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कई टीमें तलाश में लगाईं। सोशल मीडिया से हुई पहचान जांच में पता चला कि करीब 8 माह पहले पीड़िता की इंस्टाग्राम पर आरोपी नरगिस खातून से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और नियमित बातचीत होने लगी। करीब एक माह पहले नरगिस पीड़िता के पड़ोसी के यहां आई थी, जहां से पीड़िता उसे अपने घर ले आई। नरगिस कुछ दिनों तक पीड़िता के गांव में रही। योजना बनाकर किया अपहरण पुलिस के अनुसार, नरगिस, उसकी बहनें और पिता ने मिलकर योजना बनाई और 6 अगस्त को पीड़िता को बलिया बुलाया। वहां से वे उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले, आसनसोल स्थित सान्ता 8 नंबर बस्ती, बर्नपुर, थाना हीरापुर के घर ले गए, जहां पीड़िता को छुपाकर रखा गया।पश्चिम बंगाल में दबिश महुआडीह पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पीड़िता का ठिकाना पता लगाया। टीम ने आसनसोल पहुंचकर मुख्य आरोपी नरगिस खातून, उसके पिता अलाउद्दीन, बहन नगमा और आयशा बेगम को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 4 एंड्रॉएड मोबाइल फोन भी बरामद हुए। विधायक का बयान बरामदगी के बाद विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा—”जिहादी नरगिस खान, उसका पिता और बहन दबोच लिए गए हैं। बच्ची सकुशल आसनसोल से बरामद कर ली गई है। जिहादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। समाज को सजग रहकर पीड़ित परिवारों का साथ देना होगा।” पुलिस की आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों को महुआडीह लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई और जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

रक्षक ही बन बैठे भक्षक!

थाने की चौखट पर टूटता भरोसा, वर्दी की गरिमा पर उठते सवाल विशेष कविता |…

37 seconds ago

वक्त की धूल में खोए नहीं ये नाम, कर्म की रोशनी से आज भी रोशन है मुकाम!

2 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे नाम, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छापलेखक:…

9 minutes ago

2 नवंबर: इन दिग्गजों का जन्मदिन!

2 नवंबर: शाहरुख खान से गुरु रामदास तक, जानिए आज जन्मे महान व्यक्तित्वों की कहानी…

17 minutes ago

2 नवंबर की कहानी: युद्ध, सत्ता और इतिहास के बड़े मोड़

2 नवंबर का इतिहास: जानिए इस दिन की 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी…

26 minutes ago

किसी को लाभ, किसी को नई उम्मीद; 2 नवंबर का राशिफल पढ़ें, जानें अपना शुभ रंग और उपाय

दैनिक पंचांग एवं राशिफल, 2 नवंबर 2026: कालाष्टमी पर जानें 12 राशियों का भविष्य सोमवार,…

36 minutes ago

रफ्तार का कहर! बिजली के पोल से टकराई पल्सर, तीन युवकों समेत बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर

Ai निर्मित पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के पीपीगंज-मछरिहा मार्ग पर रविवार शाम तेज…

1 hour ago