गर्भपात के बाद नाबालिग की हालत गंभीर, दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला उजागर


बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)बरहज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग किशोरी के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाए जाने और बाद में गुपचुप तरीके से गर्भपात कराए जाने का आरोप है। गर्भपात के बाद किशोरी की हालत अचानक बिगड़ने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

ये भी पढ़ें – टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग, एक यात्री की मौत; फोरेंसिक जांच जारी

जानकारी के अनुसार, पूरब राम जानकी मार्ग के समीप स्थित एक गांव में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने किशोरी की मानसिक स्थिति का लाभ उठाकर उसके साथ बार-बार अनाचार किया। गर्भ ठहरने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के सहयोग से किसी निजी चिकित्सालय में किशोरी को भर्ती कराकर गर्भपात करवा दिया। यह पूरा घटनाक्रम परिजनों की जानकारी से बाहर रखा गया।

ये भी पढ़ें – शिक्षा में असमानता: सपनों पर भारी होती अमीरी-गरीबी की खाई

घटना उस समय सामने आई जब किशोरी के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। हालत नाजुक देख परिजन तत्काल उसे चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के दौरान किशोरी ने अपने साथ हुए अत्याचार की पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। यह सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया।

ये भी पढ़ें – छुट्टा पशुओं के आतंक से प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

इसके बाद परिजन रविवार की सुबह किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और अवैध गर्भपात जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

2 minutes ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

36 minutes ago

आपकी पहचान पर जारी फर्जी SIM से हो सकता है साइबर फ्रॉड, संचार साथी पर ऐसे करें शिकायत

आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक अनजान नंबर आपको मुसीबत में डाल…

58 minutes ago

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

1 hour ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

2 hours ago