बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण आजाद अंसारी ने केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम जीतन राम मांझी से नई दिल्ली में मुलाकात कर बलिया में इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स’ की स्थापना का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री माझी ने भी भरोसा दिलाया है कि पूर्वांचल के लोगों को इसकी सौगात मिलेगी और इस दिशा में हम सब मिलकर काम शुरू कर रहे हैं।मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री अंसारी ने बताया कि पूर्वांचल के जनपद मऊ, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, अंबेडकर नगर आदि में बुनकर समाज के लोग अधिक संख्या में हैं, लिहाजा उनकी बाहुल्यता को देखते हुए वस्त्र उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं से आच्छादित किया जाना आवश्यक है। इससे बुनकर समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा और अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूर्वांचल के लोगों को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्रालय की ओर से सौगात मिलेगी।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…