राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।रविवार को स्वास्थ्य मेले का उदघाटन राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं नीतियों से आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड गरीब परिवारों को एक सार्थक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाने का एक वास्तविक प्रयास है। इसके जरिए गरीब परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है। जिससे उसे मानसिक एवं आर्थिक राहत मिलने के साथ शारीरिक सुरक्षा कवच मिल जाता है।
उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान किया।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल,रविन्दर श्रीवास्तव, बृजेश धर दूबे, अजय दुबे वत्स,अशोक तिवारी,विनय पाण्डेय,धनन्जय चतुर्वेदी,आशुतोष तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,पिंटू तिवारी, अमरनाथ सिंह,उमाकांत मिश्र,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,प्रकाश पाण्डेय सहित डॉ0 अतुल कुमार एवम डॉ0 संजय गुप्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

6 hours ago