मनबढ़ युवकों ने वृद्ध को लाठी-डंडे से मारकर किया घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती गांव में बुधवार की शाम करीब 4 बजे मनबढ़ युवकों ने एक वृद्ध की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप जख्मीं वृद्ध को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने भी उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि परिजन मऊ में भर्ती कराया है। गांव के 70 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा को उनके ही गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने किसी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। गांव वालों के मदद से उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि गांव के ही रहने वाले कुछ मनबढ़ युवक मुम्बई में रहते हैं।एक सप्ताह पहले गांव पर आए मनबढ़ युवक मुस्तफा के घर रह रहे थे। किसी बात को लेकर बुजुर्ग पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह व सीओ शिवनारायण वैस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

Editor CP pandey

Recent Posts

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

3 minutes ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

58 minutes ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

3 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

3 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

4 hours ago