निपुण ब्लाक बनने की ओर अग्रसर दुदही, विभाग सतत प्रयत्नशील

राजापाकड कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर…बीईओ अजय तिवारी के नेतृत्व, एसआरजी व एआरपीगण के पर्यवेक्षण में शिक्षकों के सतत प्रयत्न से दुदही विकास खंड निपुण ब्लाक बनने की ओर अग्रसर है। शनिवार को बीआरसी परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बीईओ ने विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय, बीएसए डा. कमलेंद्र कुशवाहा को इस निमित्त विकास खंड की प्रगति से अवगत कराते हुए निपुण लक्ष्य की प्रति भेंट की।

👉विधायक, सांसद प्रतिनिधि व बीएसए को निपुण भारत लक्ष्य की प्रति बीईओ ने की भेंट

विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए नई शिक्षा नीति लागू की। निपुण इसी नीति का अभिन्न हिस्सा है। इसे प्राप्त करने के लिए हम सबको मनोयोग से अपना योगदान देना होगा। बीएसए डा. कमलेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण बेसिक शिक्षा विभाग नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

👉बीईओ के अनुरोध पर ब्लाक प्रमुख ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कायाकल्प के लिए लिया गोद

इसके पूर्व समेकित शिक्षा के अंतर्गत छह वर्ष से 14 आयु वर्ष के दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण वितरण समारोह में 46 श्रवण बाधित, 50 अस्थि दिव्यांग, 21 सेरेवल पालसी, 19 दृष्टि बाधित व 17 मानसिक दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किया गया। बीईओ अजय तिवारी के अनुरोध पर ब्लाक प्रमुख रमावती देवी के प्रतिनिधि लल्लन गोंड ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कायाकल्प के लिए विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार, मनंजय तिवारी, जिला समन्वयक गौरव पांडेय, संजय राय, भाजपा नेता गिरिजेश जायसवाल, अभिमन्यु प्रसाद, आनंद ऊर्फ बासुकी गुप्ता, सुरेश राय, राजेन्द्र सिंह, बांकेबिहारी लाल, रामनिवास जायसवाल, शिवशंकर तिवारी, योगेन्द्र शर्मा, विद्या सिंह, नवीन ओझा आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

4 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

7 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

7 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

8 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

8 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

9 hours ago