करंट की चपेट मे आने से अधेड़ की हुई मौत

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी राजेश पाठक 43 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अवधेश पाठक की बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे घर में ही करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दीया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी राजेश पाठक 43 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अवधेश पाठक बुधवार को अपने घर में आवश्यक कार्य कर रहे थे की सुबह लगभग 10:00 बजे विद्युत तार की चपेट में आ गए जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े, आनन फानन मे परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर गए जहां पर डॉक्टरों ने राजेश पाठक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्र पवन पाठक 22 वर्ष व एक पुत्री प्रिया पाठक 17 वर्ष हैं। मृतक की पत्नी रमन पाठक समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

26 minutes ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

38 minutes ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

46 minutes ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

2 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

2 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

2 hours ago